साहब को 100 रुपए फाइल देना पड़ता है... रिश्वत मांगने का Video वायरल ; न्यायिक सदर तहसीलदार का पेशकार सस्पेंड

साहब को 100 रुपए फाइल देना पड़ता है... रिश्वत मांगने का Video वायरल ; न्यायिक सदर तहसीलदार का पेशकार सस्पेंड

UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जहां भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, वहीं गोंडा जिले की सदर तहसील में भ्रष्टाचार का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सदर तहसील में अपर तहसीलदार (न्यायिक) के न्यायालय में कार्यरत पेशकार सुरेंद्र कुमार का रिश्वत मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पेशकार एक व्यक्ति से प्रति फाइल 100 रुपये की मांग करते हुए कहते हैं, "अगर आप नहीं देंगे, तो मैं अपनी जेब से साहब को 100 रुपये दे दूंगा।" हालांकि पूर्वांचल 24 किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सदर तहसील में अपर तहसीलदार (न्यायिक) के न्यायालय पर पेशकार सुरेंद्र कुमार की तैनात है। उनका रिश्वत मांगने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अदालत की पत्रावली के निस्तारण के लिए पीठासीन अधिकारी के लिए रिश्वत मांगते दिख रहे हैं। वह किसी फाइल को लेकर फरियादी से रुपये मांगते दिख रहे हैं। वह फरियादी से साफ कहते सुने जा सकते हैं कि अन्य लोग 300 रुपये तक खुशी-खुशी दे जाते हैं। वीडियो वायरल को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

 

यह भी पढ़े बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

 

सूत्रों के मुताबिक, सदर तहसील में अपर तहसीलदार (न्यायिक) के न्यायालय में तैनात पेशकार सुरेंद्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।आरोपी पेशकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। निलंबन की अवधि में सुरेन्द्र कुमार जीवन निर्वाह भत्ता अर्द्ध औसत वेतन पर दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य प्रतिकर भत्ते भी दिए जाएंगे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की है। एएसडीएम प्रथम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट