फर्जी दारोगा बन घूम रही थी रजनी दुबे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी दारोगा बन घूम रही थी रजनी दुबे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने एक फर्जी महिला दरोगा को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की वर्दी और पी-कैप पहनकर क्षेत्र में भौकाल बना रही थी। पुलिस ने वर्दी जब्त करते हुए सुसंगत धाराओं में महिला का चालान किया है।

थाना खामपार प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि निशानिया पैकौली की रहने वाली रजनी दुबे नाम की महिला को भींगारी बाजार से गुरुवार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह बाइक पर एक व्यक्ति व दो बच्चों के साथ कहीं जा रही थी। संदेह होने पर पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लखनऊ में घरों में केयर टेकर का काम करती है। उसने यह वर्दी लखनऊ में ही सिलवाई है। वह आज अपने गांव आई थी।
उसने बताया कि वह इस वर्दी का इस्तेमाल किराया न देने के लिए करती थी। महिला के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार बेल-बांड भरकर चालान किया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी