69 हजार शिक्षक भर्ती : IPS अमिताभ ठाकुर ने कोर्ट में दी अर्जी

69 हजार शिक्षक भर्ती : IPS अमिताभ ठाकुर ने कोर्ट में दी अर्जी


प्रयागराज। 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इलाहाबाद जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की है। अर्जी पर स्पेशल सीजेएम ने कर्नलगंज थाने से रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले उन्होंने कर्नलगंज थाने में प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की थी। थाने ने प्राथमिकी नहीं दर्ज की तो अदालत में 156 (3) के तहत अर्जी दाखिल की गई है।  

अपनी शिकायत में अमिताभ ने कहा था कि उन्हें कई लोगों द्वारा शिक्षक भर्ती की परीक्षा के पेपर लीक होने तथा परीक्षा की प्रक्रिया में गड़बड़ी होने के संबंध में शिकायत एवं साक्ष्य भेजे गए हैं। इन साक्ष्यों के अनुसार परीक्षा वाले दिन छह जनवरी 2019 को 11 बजे से पहले ही प्रश्नपत्र एक व्यक्ति के मोबाइल पर 9.57 बजे तथा दूसरे के मोबाइल पर 10.27 बजे ही व्हाट्सएप से आ गए थे।

इसी प्रकार एक अखबार में परीक्षा के समय ही दिन में 12 बजे पेपर लीक होने के साक्ष्य रख दिए गए थे। परीक्षा में अनियमितता के भी आरोप लगाए गए हैं। कर्नलगंज थाने ने विलंब के आधार पर मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया था। इसके बाद अमिताभ ने एसएसपी प्रयागराज को धारा 154 (3) सीआरपीसी में प्रार्थनापत्र भेजा था।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे