फंदे पर लटकी मिली थी किशोरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मां-भाई समेत चार गिरफ्तार

फंदे पर लटकी मिली थी किशोरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मां-भाई समेत चार गिरफ्तार


प्रयागराज। सोरांव के रूदापुर में हुई ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने भाई-मां समेत चार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने के बाद हुई। पूछताछ में सामने आया कि बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज होकर भाई-मां, भाभी व बहन ने गला दबाकर हत्या की और शव फंदे पर लटका दिया। परिजनाें ने इसे खुदकुशी बताया था। 

बता दें कि 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकी मिली थी। पुलिस ने एक दिन पहले ही चारों को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया। सोरांव पुलिस ने बताया कि मृतका की हत्या में भाई जैद, मां साहिदा बानो, भाभी फातिमा बानो व बहन फरहाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतका अपनी भाभी के भाई दानिश से निकाह करना चाहती थी, जबकि भाई जैद इसके लिए राजी नहीं था। वह उसका निकाह किसी और के साथ करना चाहता था। इस बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता था और घटना वाले दिन भी ऐसा ही हुआ। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट