चपरासी की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

चपरासी की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

प्रयागराज : शिक्षा क्षेत्र मांडा के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजीव प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामताराम पाल ने शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी करते हुए आरोपों की जांच शिक्षा निदेशालय के उप शिक्षा निदेशक (विज्ञान) को सौंपी है। बीईओ के खिलाफ उनके कार्यालय में तैनात परिचारक ज्योति प्रकाश ने शिकायत की थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सात अक्तूबर 2023 को बीईओ राजीव प्रताप सिंह के खिलाफ परिचारक ने  शिकायती पत्र भेजा था। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के 26 दिसंबर 2023 के आदेश पर मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक से जांच कराई गई।

मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक की 18 सितंबर 2024 की जांच रिपोर्ट में शासन के निर्देशों का अनुपालन न करने, निपुण भारत मिशन, वित्तीय रख-रखाव, शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र/अध्यापकों की उपस्थिति एवं एमडीएम की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने के साथ ही कम्पोजिट ग्रान्ट, खेलकूद सामग्री, पुस्तकालय की पुस्तक, विद्युतीकरण, किचेन फेन्सिंग आदि का कार्य अपनी परिचित फर्मों से कराकर भुगतान करने के लिए बीईओ को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीईओ राजीव प्रताप सिंह को निलम्बित करते हुए  बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रयागराज में सम्बद्ध किया गया है। 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद