बिरयानी के लिए यहां चले लात-घूसे

बिरयानी के लिए यहां चले लात-घूसे



मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की चुनावी सभा में उस समय बवाल हो गया। सभा में पहुंचे लोग कार्यक्रम खत्म होने के बाद पास में ही पूर्व विधायक के मकान में बने खाने की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते खाने पर छीना-झपटी और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें बिरयानी खाने को लेकर लोगों में घंटों तक हंगामा और मारपीट होती रही। लगभग आधा घंटा बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने से भगदड़ मच गई। इस दौरान काफी लोग घायल हो गए।

दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टंडहेड़ा का है। जहां बसपा से कांग्रेस में आए मीरापुर क्षेत्र के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी द्वारा बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के लिए एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था।
आपको बता दें कि जनपद मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा और मीरापुर विधानसभा सीट बिजनौर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के प्रयासों से ही यहां के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी ने बसपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। शनिवार को चुनाव को लेकर मौलाना जमील अहमद के आवास पर ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया था। इसमें भारी भीड़ भी मौजूद थी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद