लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में 101 प्रत्याशी मैदान में उतरे

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी में 101 प्रत्याशी मैदान में उतरे

वाराणसी। वाराणसी संसदीय सीट से कुल 102 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। अंतिम दिन सोमवार को देररात 11.30 बजे तक पर्चा दाखिला चलता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होनेे के कारण ऐसे तमाम लोगों ने भी नामांकन किया, जिन्हें चुनाव के बहाने अलग संदेश देना है। इस प्रकार 101 उम्मीदवार मोदी को चुनौती देंगे। बनारस संसदीय सीट पर नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 71 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल रायफल क्लब के आसपास भारी गहमागमी रही। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह के मुताबिक बनारस संसदीय सीट से कुल 102 उम्मीदवारों ने अलग-अलग सेट में 199 नामांकन पत्र दाखिल किया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 2 मई को नाम वापसी के बाद तय होगा कि बनारस के रण में कितने उम्मीदवार होंगे। नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय, सपा की शालिनी यादव, प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी व पद्मश्री मो. शाहिद की बेटी हिना शाहिद शामिल रही। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अतीक अहमद का पर्चा उनके भतीजे शहनवाज आलम ने दाखिल किया।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद