बलिया में आतंक का पर्याय बने 'कौशल' को उत्तराखंड एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

बलिया में आतंक का पर्याय बने 'कौशल' को उत्तराखंड एसटीएफ ने किया गिरफ्तार


देहरादून/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस और यूपी एसटीएफ के लिए बीते दस सालों से चुनौती बना दो लाख का इनामी अपराधी कौशल चौबे को उत्तराखंड के देहरादून से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है और  उसे देहरादून स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत मे पेश कर न्यायिक हिरासत में लिया है। उतराखंड पुलिस की सफलता से यूपी पुलिस ने राहत की सांस ली है। बता दें कि वर्ष 2004 में उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में पीडब्ल्यूडी के ठेके को लेकर हुए चौराहे हत्याकांड में कौशल चौबे मुख्य आरोपी है। इसके अलावा कौशल चौबे पर दर्ज हैं हत्या, रंगदारी, वसूली के 30 से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट पूछताछ के लिए देहरादून रवाना की गई है। कहा जाता रहा है कि पूर्वांचल के एक बाहुबली नेता की सरपरस्ती में कौशल चौबे अपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान