Online Attendance Of Teachers : 15 नहीं, 8 जुलाई से लगेगी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी, आदेश जारी

Online Attendance Of Teachers : 15 नहीं, 8 जुलाई से लगेगी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी, आदेश जारी

लखनऊ : प्रेरणा पोर्टल पर "डिजिटल रजिस्टर्स" नाम से विकसित मॉड्यूल के संबंध में शासन ने समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि, विद्यालय स्तर पर व्यवहृत की जाने वाली 12 डिजिटल पंजिकाओं के संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय के उपर्युक्त संदर्भित पत्र के माध्यम से समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं केजीबी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के उपरान्त अर्थात् 25 जून, 2024 से छात्र उपस्थिति पंजिका एवं एमडीएम पंजिकायें डिजिटल रूप में व्यवहृत किये जाने तथा अन्य समस्त पंजिकायें 15 जुलाई, 2024 से डिजिटल रूप में अद्यतन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त के संबंध में निर्देशित किया जाता है कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत समस्त अध्यापकों/कार्मिकों द्वारा प्रतिदिन अपनी उपस्थिति, विद्यालय आगमन/प्रस्थान का समय 08 जुलाई, 2024 से डिजिटल उपस्थिति पंजिका (Teacher Attendance Register) में अंकित किया जायेगा। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल पंजिकाओं के प्रयोग के संबंध में अन्य समस्त निर्देश राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक-गुण०वि०/ टाइम एण्ड मोशन/2290/2024-25 दिनांक 18 जून, 2024 में उल्लिखित विवरणानुसार यथावत् रहेंगे।

शासन ने समस्त बीएसए को निर्देशित किया है कि उपर्युक्त निर्देशानुसार प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा समस्त संबंधित को अपने स्तर से ससमय निर्देशित करते हुये नियमित रूप से अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक

1

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

2

3

4

5

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद