ड्यूटी से लौट रहे दारोगा पर जानलेवा हमला

ड्यूटी से लौट रहे दारोगा पर जानलेवा हमला


वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के सीरगोवर्धनपुर स्थित बीएचयू गेट के पास बीती रात शराब के नशे में धुत्त बदमाशों ने दारोगा पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और नगदी भी लूट लिया। सूचना पर पहुँचे इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी और चौकी प्रभारी ने काफी तलाश की लेकिन पता नही चल पाया। दारोगा की तहरीर पर जानलेवा हमला और लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में मंटू यादव सहित तीन अज्ञात के खिलाफ 307, 392 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अशोक पुरम कालोनी डाफी के रहनेवाले आलोक सिंह ज्ञानवापी में बाबा विश्वनाथ गर्भगृह में पीएसओ के पद पर कार्यरत हैं।मंगलवार की रात 12.30 बजे ड्यूटी के बाद लंका के ट्रामा सेंटर मोड़ की तरफ से बुलेट बाइक से घर जा रहे थे। ट्रामा सेंटर मोड़ के पास सामने दो युवक सड़क पर देख आलोक सिंह ने कारण पूछा तो नशे में धुत्त युवक शरारत करने लगे। दारोगा ने डांटकर घर जाने को कहा और आगे बढ़ गए।सीरगोवर्धनपुर स्थित बीएचयू गेट के पास पहुंचते ही कुछ युवक आगे से रोक लिए और तबतक पीछे से पहुंचे युवकों ने हमला कर दिया और जमकर लाठी डंडे से अधमरा कर  पास से मोबाइल और रुपये लूट लिए। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि सादे में होने के कारण बदमाशों ने हमला किया मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद