पहली जून से चलने वाली ट्रेनों से यात्रा के पहले जान लें यह खास बातें

पहली जून से चलने वाली ट्रेनों से यात्रा के पहले जान लें यह खास बातें


वाराणसी। भारतीय रेलवे ने आम नागरिकों के लिए हुए 01 जून से 200 यात्री ट्रेनों का परिचालन  शुरू करने जा रही है। 01 जून से चलने वाली  ट्रेनों की रेलवे ने लिस्ट भी जारी कर दी है। यह 200 यात्री ट्रेनें पहले से चलाई जा रहीं 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों और श्रमिक ट्रेनों के अतिरिक्त चलेंगी।

इनमें 01 जून, 2020 से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से चलाई जाने वाली गाड़ी 02559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली स्पेशल शिवगंगा एक्सप्रेस मंडुवाडीह के प्लेटफार्म संख्या 08 से अपने निर्धारित समय पर चलाई जाएगी तथा नई दिल्ली से मंडुवाडीह आने वाली 02560 शिवगंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 08 पर आयेगी। मंडुवाडीह स्टेशन पर प्रवेश के लिए यात्रियों को मंडुवाडीह स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर आना होगा तथा उसी से बाहर भी निकलना होगा।

इसी प्रकार गाजीपुर स्टेशन पर यात्रियों को मुख्य प्रवेश द्वार से स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने के लिए आना तथा मुख्य द्वार पर निर्धारित निकास द्वार से स्टेशन से बाहर जाने की अनुमति होगी। इसी प्रकार छपरा एवं वाराणसी मंडल के छपरा, बलिया, आजमगढ़, प्रयागराज रामबाग, सीवान, देवरिया सदर, मऊ एवं अन्य सभी स्टेशनों पर मुख्य द्वार से ही प्रवेश एवं निकास की अनुमति होगी।

उक्त ट्रेनों से यात्रा करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा जारी पैसेंजर गाइडलाइंस के अनुसार ट्रेन खुलने के 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। केवल कन्फर्म टिकट के यात्रियों को ही ट्रेनों में प्रवेश दिया जायेगा एवं बिना टिकट के स्टेशन परिसर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को  फेस कवर/मास्क पहनना होगा साथ ही स्टेशन और ट्रेनों के अंदर भी समाजिक दूरी का पालन करना होगा। अपने गंतव्य पर पहुंचने पर यात्रियों को राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकाल का पालन करना होगा।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
बलिया : विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने सदैव ही विद्यालय के नाम को सफलता के शीर्ष...
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये