पूर्वोत्तर रेलवे ने इस RPF अफसर की कर्तव्यनिष्ठा को यूं किया सलाम

पूर्वोत्तर रेलवे ने इस RPF अफसर की कर्तव्यनिष्ठा को यूं किया सलाम


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी  पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर 'कोरोना वारियर आफ द डे' (CoronaWarrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है, जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें। 

इसी क्रम में वाराणसी मंडल के छपरा कचहरी पोस्ट पर सहायक निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल के  पद पर कार्यरत संजय कुमार पाण्डेय  ने लाॅकडाउन की विषम अवधि में अपने नियमित कार्य के अलावा असहाय,अशक्त गरीब और भूखे लोगों की भरपूर सहायता की। संजय एसआईपीएफ, आरपीएफ पोस्ट छपरा कचहरी ने लॉक डाउन अवधि के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में काम किया।  

उन्होंने दहियावा टोला, दलित बस्ती, मोहन नगर और छपरा कचहरी सर्कुलेटिंग क्षेत्रों से भूखे और वंचित व्यक्तियों का पता लगाया, जिन्हें बुनियादी भोजन और स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की जरूरत थी, जो उन्होंने अधिक से अधिक वितरित किए। 550 महिलाओं को भोजन पैकेट, पानी की बोतल और सुरक्षा फेस मास्क, हाथ धोने का साबुन मजदूर महिलाओं और बच्चों को वितरित किया गया । उनके काम को स्थानीय प्रशासन द्वारा भी काफी सराहा गया है।इस कठिन समय में उनके कृत्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए  इन्हें 'कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे' घोषित किया गया।जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया जाता रहेगा।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार