कोरोना Warrior बना रेलवे का यह सफाईवाला

कोरोना Warrior बना रेलवे का यह सफाईवाला


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर 'कोरोना वारियर आफ द डे' (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें।      

इसी क्रम में वाराणसी मंडल के छपरा डीजल लाबी में सफाईवाला के पद पर कार्यरत आनंद कुमार मेहतर द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया गया। आनंद कुमार मेहतर. डीज़ल लॉबी छपरा, वाराणसी मण्डल में सफाईवाला पद पर कार्यरत है। ये लॉक डाउन अवधि में डीजल लॉबी एवं संबंधित कार्यालयों  की सफाई के साथ (डीजल इंजन) लोको पावर के सेनिटाईजेशन का कार्य किया तथा नियमानुसार कचरा का  निस्तारण काफ़ी मेहनत और लगन से कर रहे है।

इसके अतिरिक्त आनंद ने अपने क्षेत्राधिकार के सभी कार्यालय के प्रवेश एवं निकास मार्गों की सफाई कर सेनिटाईज किया गया ।कोरोनॉ जैसी महामारी के दौरान आपका कार्य अतिप्रशंसनीय है। आनंद की उत्कृष्ट सेवा एवं सराहनीय कार्य को प्रोत्साहित करते हुए इन्हें कोरोन वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे