दिनदहाड़े गोली मारकर दो लोगों की हत्या, एक गंभीर ; दहशत में लोग
On



वाराणसी। चौकाघाट काली मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी। जैतपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बाइक सवार एक युवक जा रहा था। उसी को टारगेट कर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से बाइक सवार गिर गया। इस बीच उधर से गुजर रहा एक ट्राली चालक भी फायरिंग की चपेट में आ गया, जबकि एक घायल हो गया।पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतकों का शव कब्जे में लिया। पुलिस पड़ताल में पुलिस जुट है। इस घटना से नाराज लोगों ने चौकाघाट के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Tags: वाराणसी

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments