पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम की यह कविता बढ़ा रही कर्मचारियों का हौंसला

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम की यह कविता बढ़ा रही कर्मचारियों का हौंसला


वाराणसी। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में हर कोई अपनी भूमिका निभा रहा है। कोई भूख से बिलखते लोगों का पेट भरने में जुटा है तो कोई अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहा है। आवश्यक सामानों की आपूर्ति में लगे रेल कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम एलसी त्रिवेदी ने कविता लिखी है। रेल कर्मचारियों में यह कविता खूब वायरल हो रही है।

कविता

कोरोना को हराना है।
रेल को चलाना है।
रेलों से पहुंचेगी आवश्यक सामग्री सब दूर। 
जनता को मिलेगी कोरोना से लड़ने की ताकत भरपूर।
लक्ष्मण रेखा को नहीं फांदेंगे
खुद को और दूसरों को इस रोग से बचाएंगे।
मोदी की सलाह का करेंगे पूरा पालन
जिससे भारत का संसार में रहेगा रुतबा कायम।
आरोग्य सेतु ऐप को करेंगे डाउनलोड
जिसमें समाहित हैं कोरोना को हारने का भेद। 
आयुष मंत्रालय ने दिया है कोरोना को हराने का नुस्का
इसका इस्तेमाल करने से होगा सबको भरपूर फायदा।
ग्रह मंत्रालय भी कर रहा है जारी दिशा-निर्देश 
बारीकी से जांच हो रही जो गए थे हाल में विदेश।
मोदी के नेतृत्व में भारतवासियों को है पूरा विश्वास
कि देश से होगा कोरोना वायरस का पूर्ण विनाश।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक