Makar Sankranti 2025 : 14 जनवरी को ही हैं मकर संक्रांति, जानिएं शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2025 : 14 जनवरी को ही हैं मकर संक्रांति, जानिएं शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति का त्योहार धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। पुराणों के अनुसार, इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से मिलने आते हैं, जो मकर राशि के स्वामी हैं। यह त्योहार पिता और पुत्र के बीच एक स्वस्थ रिश्ते का प्रतीक है। मकर संक्रांति भगवान विष्णु की असुरों पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी।

शहर से सटे अमृतपाली निवासी ज्योतिर्विद आचार्य पंडित घनश्याम नारायण पाण्डेय के मुताबिक, हृषिकेश पंचांग के आधार पर 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि पर 3:27 बजे जा रहे है। ऐसे में 3:27 बजे से 12 घण्टा पहले और 12 घण्टा बाद तक पुण्यकाल रहता है। यानि 14 जनवरी की रात्रि 3:27 बजे से 15 जनवरी की रात्रि 3.27 बजे तक पुण्यकाल मिल रहा है। इसलिए 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति पर्व मनाया जायेगा। 

ज्योतिर्विद आचार्य पंडित घनश्याम नारायण पाण्डेय बताते है कि सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन ब्रह्म बेला में गंगा स्नान किया जाता है। इसके बाद पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य किया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। वहीं, सूर्य देव की उपासना करने से आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है।

यह भी पढ़े मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्