मंडप में शादी का मंत्र पढ़ने में देरी पर 'पंडित जी' को पीटने वाला सिपाही दूल्हा सस्पेंड

मंडप में शादी का मंत्र पढ़ने में देरी पर 'पंडित जी' को पीटने वाला सिपाही दूल्हा सस्पेंड

UP News : राजधानी लखनऊ में शादी का मंत्र पढ़ने में देरी होने पर भरे मण्डप में पुरोहित की पिटाई करने वाले दूल्हे निगोहां थाने के सिपाही सोनू जाटव को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी मुख्यालय शिवाजी ने यह कार्रवाई की है। वहीं, सिपाही के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही है। 
 
 
निगोहां थाने में तैनात मेरठ निवासी सोनू जाटव की शादी 20 फरवरी को रामपुर गढ़ी निवासी ओमप्रकाश प्रजापति की बेटी से थी। क्लासिक रेस्टोरेंट में शादी समारोह था। विवेक शुक्ला पुरोहित थे। सप्तपदी के वक्त सिपाही ने पुरोहित पर जल्दी-जल्दी मंत्र पढ़ने का दबाव बनाया, पर पुरोहित तैयार नहीं हुए। इस बात से नाराज सिपाही ने मण्डप में पुरोहित विवेक शुक्ल को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए एडीसीपी शशांक सिंह से मुलाकात कर सिपाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में डीसीपी मुख्यालय शिवाजी सिंह ने आरोपी सिपाही सोनू जाटव को निलंबित किया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट