समधी और समधन में हुआ प्यार : शादी से पहले दुल्हन की मां को ले भागा दूल्हे का बाप

समधी और समधन में हुआ प्यार : शादी से पहले दुल्हन की मां को ले भागा दूल्हे का बाप

UP News : इश्क का भूत चढ़ा यह कहावत दस बच्चों के बाप और छह बच्चों की मां पर सटीक बैठती है। जी हां ! पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का है, जहां बेटे की शादी से पहले पिता (दूल्हे का बाप) का दिल अपनी समधन (दुल्हन की मां) पर आ गया। बातचीत के बाद दोनों शादी से पहले घर से फरार हो गए। इससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। फिलहाल, दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता पर एफआईआर दर्ज कराया है। 

जिले के गंज डुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर आना-जाना था। शादी की तारीख नजदीक आ रही थी, तभी ऐसा कांड हो गया कि दोनों परिवार हैरान है। शकील अपनी समधन यानि पप्पू की पत्नी को भगा ले गया। पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शकील के 10 बच्चे हैं, जबकि उसकी समधन के 6 बच्चे हैं। पीड़ित पप्पू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। इलाके में घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित पप्पू ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है। मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था। उसका घर आना-जाना था। इसी बीच वो मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

वहीं, सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि थाना गंज डुंडवारा का एक मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पप्पू ने सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें गणेश पुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है। फिलहाल, इस केस में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार