विधानसभा में गूंजा बलिया में सामूहिक विवाह का फर्जीवाड़ा, लालजी वर्मा और संग्राम यादव ने उठाया मुद्दा

विधानसभा में गूंजा बलिया में सामूहिक विवाह का फर्जीवाड़ा, लालजी वर्मा और संग्राम यादव ने उठाया मुद्दा

बलिया : 25 जनवरी को मनियर में हुए सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े का मुद्दा विधानसभा में उठा। विपक्षी समाजवादी पार्टी नेता लालजी वर्मा ने सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े को लेकर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि बलिया में हुए सामूहिक विवाह के लिए लगभग 535 जोड़े पंजीकृत थे। इसमें से आधा से अधिक अपात्र व्यक्तियों का चयन किया गया।

इसमें मनियर से 179 चयनित जोड़ों में से 55 अपात्र थे। रेवती से 136 में से 50 अपात्र, बांसडीह से 124 में से 25 अपात्र मिले। हालांकि यहां अभी 23 लोगों की जांच नहीं हुई है। बेरुआरबारी ब्लाक में 133 चयनितों में से 86 अपात्र पाए गए। इसी तरह मैरीटार महिला विधायक का गांव है, जहां 29 चयनित में से सभी फर्जी पाए गए हैं। इस सामूहिक विवाह में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

उन्होंने कहा कि विवाह में वर-वधू दोनों का होना आवश्यक है, लेकिन इस विवाह कार्यक्रम में दुल्हन खुद ही अपने गले में वरमाला डालते पायी गईं। बांसडीह की विधायक केतकी सिंह का बिना नाम लिए कहा कि जिस वक्त यह विवाह हो रहा था, स्थानीय विधायक भी ताली बजाते हुए पायी गईं। कहा कि यह मुख्यमंत्री की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें लगभग 75 प्रतिशत अपात्र लोगों का विवाह कराया गया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से नियम 56 के तहत इस मुद्दे को अविलंबनीय बताते हुए स्थगन कर चर्चा कराने की मांग की, ताकि सही तथ्य सामने आए।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

कहा कि जो भी अनियमितता करते हुए पाए जाएं या जिनके दबाव में अपात्र लोगों का चयन किया गया है, उन लोगों को इसमें मुल्जिम बनाया जाए, ताकि इस तरह की हिम्मत दोबारा कोई न कर पाए। इसी मुद्दे पर विधायक संग्राम यादव ने कहा कि बांसडीह की विधायक जिस गांव की हैं, उस गांव की पूरी सूची ही अपात्र बताई गई। इस सामूहिक विवाह में पहली बार बिना दूल्हे के दुल्हन अपने गले में वरमाला डालती दिखी। यह चमत्कारी सरकार ही कर सकती है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है, जहां बिना दूल्हे के दुल्हन की शादी हुई है। उन्होंने टोका-टोकी के बीच कहा कि जो लोग इसमें शामिल हों, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली