मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा : महिला शिक्षकों से अश्लील बातें करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक पर ग‍िरी गाज

मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा : महिला शिक्षकों से अश्लील बातें करने वाले प्रभारी प्रधानाध्यापक पर ग‍िरी गाज

UP News : उत्तर प्रदेश के गोंडा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां मनकापुर के एक प्राइमरी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को महिला शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील बातचीत करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। महिला शिक्षकों ने आरोपित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन और उत्तर प्रदेश महिला आयोग से शिकायत की थी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानाध्यापक महिला शिक्षकों से रात में फोन पर बात करने का दबाव डालते थे। मना करने पर धमकी देते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यालय में बुलाकर वे गलत इशारे करते थे। अश्लील भाषा का प्रयोग करते थे और जबरदस्ती छूने की कोशिश करते थे। यही नहीं, आरोपी प्रधानाध्यापक शिक्षिकाओं से कहते थे, 'बच्चों को पढ़ाने की जरूरत नहीं, कार्यालय में आया करो। तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा और तुम्हारी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कर दिया करुंगा।'

बीएसए ने क‍िया सस्‍पेंड, व‍िभागीय जांच के आदेश
महिला शिक्षकों का कहना है कि प्रधानाध्यापक की गलत हरकतों की वजह से विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में बिल्कुल भी सक्षम नहीं हैं। इज्जत और जान का खतरा बना रहता है। सहायक अध्यापिका व महिला शिक्षामित्र ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने पर विद्यालय आना बंद करने की चेतावनी दी थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपित इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद