फ्लैग मार्च के दौरान पड़ा दिल का दौरा, दरोगा की मौत

फ्लैग मार्च के दौरान पड़ा दिल का दौरा, दरोगा की मौत

Amethi News : जिले के संग्रामपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह फ्लैग मार्च के दौरान दरोगा को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत से पूरे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।

घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के शक्तिपीठ कालिकन धाम में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा था। इसी बीच अचानक फ्लैग मार्च में शामिल दरोगा राकेश पांडेय को दिल का दौरा पड़ गया और वहीं गिर गए।

पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें संग्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा राकेश पांडे पिछले दो साल से संग्रामपुर थाने में तैनात थे। थाना प्रभारी द्वारा मृतक दारोगा के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिजन संग्रामपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें