थाने में जिद पर अड़ी शिक्षिका, बोली- अब आप ही करवा दो मेरी शादी ; क्योंकि...

थाने में जिद पर अड़ी शिक्षिका, बोली- अब आप ही करवा दो मेरी शादी ; क्योंकि...

गोरखपुर : कुछ युवक एक महिला कोचिंग टीचर और उसके दोस्त को लेकर थाने पहुंचे और कहने लगे कि 'ये दोनों साथ में कॉफी पी रहे थे। ऐसे लोगों की हरकत से समाज का माहौल बिगड़ रहा है। इसलिए इनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। इसी बीच, महिला कोचिंग टीचर बोली- 'ये बस मेरा दोस्त है। लेकिन इन लोगों ने मुझे और मेरे दोस्त को बदनाम कर दिया है। अब मुझसे कोई और तो शादी करेगा नहीं। इसलिए आप मेरी शादी मेरे इसी दोस्त से करवा दो।' महिला टीचर की बात सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

पुलिस वालों ने महिला टीचर को समझाने की कोशिश की। लेकिन वो जिद पर अड़ी रही। उधर, जो युवक महिला टीचर और उसके दोस्त को थाने लाए थे, वो चुपचाप वहां से खिसक लिए। घंटों तक यूं ही हंगामा चलता रहा। महिला टीचर के परिजन भी थाने आ पहुंचे। फिर, यह फैसला लिया गया कि महिला टीचर की शादी उसके दोस्त से ही करवाई जाएगी। लेकिन महिला टीचर के परिजनों ने इसके लिए समय मांगा है।

मामला गोरखपुर के खजनी इलाके का है। एक युवती कस्बे में ही बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है। रविवार को वह अपने एक दोस्त के साथ कस्बे की ही एक दुकान में बैठकर कॉफी पी रही थी, तभी वहां उसके गांव के कुछ युवक पहुंच गए। वो महिला टीचर पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। कहने लगे- तुम जैसे लोगों की ऐसी हरकतों के कारण गांव का माहौल खराब होता है। फिर युवकों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दे दी।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंचती, इसके पहले ही गांव के युवक दोनों को लेकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस साथ आए युवकों को कानून समझा ही रही थी कि युवती ने अपने बदनामी की दुहाई दी। उसने कहा कि अब तो वह बदनाम हो गई, इसलिए उसके दोस्त से ही उसकी शादी करवा दी जाए। चार घंटे की पंचायत के बाद उसे समझाया जा सका।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

वहीं, महिला टीचर और उसके मित्र को थाने लेकर आए युवक मौका पाकर फरार हो गए। युवती ने पहले तो थाने आने के बाद युवक को अपना दोस्त बताया। लेकिन कई लोगों के एकत्र होने के बाद उसने खुद के बदनामी का हवाला देते हुए शादी करने की बात पर अड़ गई। युवक भी उससे शादी करने को राजी हो गया, लेकिन घरवालों के इनकार की वजह से अभी इस शादी के लिए समय दिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद