पत्नी के वियोग में पति ने दी जान

पत्नी के वियोग में पति ने दी जान

UP News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के वियोग में एक पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर जजीद का निवासी साइकिल मिस्त्री गोविंद (35), पिछले दिनों अपनी पत्नी को मायके से बुलाने गया और उसके घर वापस ना आने से गोविंद टेंशन में रहता था।

शनिवार रात्रि में उसने घर के कमरे के अंदर छत के कुंडे में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इधर घटना की सूचना मिलते ही आज मौके पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम ने कमरे का दरवाजा खोलकर मृतक के शव को अपने कब्जे लिया और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक गोविंद का विवाह करीब 10 वर्ष पहले शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खुडना निवासी विशुन दयाल की पुत्री सोनी के साथ हुआ था और सोनी अधिकांश तया मायके में रहती थी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली