Love लेटर पर पति ने खेला खूनी खेल : एक हाथ में पत्नी कटा सिर, दूसरे हाथ में चाकू लेकर पहुंचा थाने

Love लेटर पर पति ने खेला खूनी खेल : एक हाथ में पत्नी कटा सिर, दूसरे हाथ में चाकू लेकर पहुंचा थाने

UP News : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दिलदहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद कटा सिर हाथ में लेकर थाने जा रहा था। उसके दूसरे हाथ में चाकू था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रास्ते से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कबूल किया है। 

घर में मिला एक लव लेटर
यह पूरा मामला फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव का है। आरोपी का नाम अनिल है। वह राजमिस्त्री है। शुक्रवार सुबह उसे घर में एक लव लेटर मिला, जो उसकी पत्नी के नाम था। यह देखते ही उसने आपा खो दिया। घर में रखा बांका उठाकर उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद एक हाथ में पत्नी का सिर और दूसरे हाथ में चाकू लेकर थाने जा रहा था। राहगीरों ने उसका वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। 

8 साल पहले हुई थी शादी
अनिल कनौजिया की शादी आठ साल पहले वंदना से हुई थी। दोनों से एक बेटा भी है। लेकिन वह अलग रह रहा था। पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह झगड़े की आवाज आ रही थी। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद अनिल वंदना का कटा सिर लेकर बाहर निकला तो गांव वाले दंग रह गए। पुलिस ने कहा कि उसने उसके विवाहेतर संबंध में होने के संदेह में उसका सिर काट दिया।

यह भी पढ़े नहीं रहे बैजू यादव, शोक की लहर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा