खेलते समय गायब 6 वर्षीय बच्ची का घर के पास खंडहर में मिला शव, मचा हड़कम्प

खेलते समय गायब 6 वर्षीय बच्ची का घर के पास खंडहर में मिला शव, मचा हड़कम्प

UP News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है। मामला  बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा का है, जहां छह साल की बच्ची की हत्या कर शव खंडहर में फेंक दिया गया। उसके गले से खून बह रहा था। पुलिस को आशंका है कि तार जैसी वस्तु से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की हत्या होने की घटना से गांव में मातम पसर गया है।

पुलिस के अनुसार जखैड़ा में रहने वाले राजीव तोमर टैंकर चालक हैं। राजीव के दो बच्चे बड़ा बेटा देव तोमर और छोटी बेटी काव्या थे। काव्या गांव के ही स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी। राजीव तोमर रविवार को अपने कैंटर पर ही ड्यूटी पर गए हुए थे। उनकी छह वर्षीय बेटी काव्या रविवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह लापता हो गई। स्वजन ने बच्ची की काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पर पता नहीं चल सका। रात करीब नौ बजे स्वजन ने ग्रामीणों के साथ बच्ची की दोबारा से तलाश शुरू की। राजीव तोमर के घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक खंडहर में बच्ची का शव पड़ा मिला। उसके पेट और गले पर गहरी चोट के निशान मिले।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ आशुतोष शिवम, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार और फोरेंसिक टीम ने विभिन्न बिंदुओं की जांच की। पुलिस के अनुसार बच्ची की गर्दन व पेट पर ऐसे निशान है, जैसे किसी तार से गले को घोटा गया हो।

यह भी पढ़े रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश