बड़ी काम की खबर : Lockdown में रेलवे की यह सेवा और हुई विस्तारित

बड़ी काम की खबर : Lockdown में रेलवे की यह सेवा और हुई विस्तारित


गोरखपुर। Covid19 के संक्रमण को रोकने एवं इसके फैलाव पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये 17 मई 2020 तक लागू लाॅकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामानों का परिवहन मालगाड़ियों एवं पार्सल विशेष गाड़ियों के माध्यम से पूरे देश में किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र में संचालित की जा रही 00553/ 00554 गोरखपुर- काठगोदाम-गोरखपुर पार्सल विशेष गाड़ियों के संचलन तिथियों में रेलवे प्रशासन द्वारा विस्तार करने का निर्णय किया गया है। 

फलस्वरूप 00553 गोरखपुर -काठगोदाम पार्सल विषेष गाड़ी 04, 06, 08, 10, 12 एवं 14 मई,2020 को गोरखपुर से 07.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 08.05 बजे, गोण्डा से 09.35 बजे, लखनऊ से 11.40 बजे, बरेली से 15.30 बजे, रामपुर से 17.00 बजे, रूद्रपुर सिटी से 17.50 बजे एवं लालकुंआ से 18.25 बजे छूटकर 19.00 बजे काठगोदाम पहुंचेगी । वापसी यात्रा में 00554 काठगोदाम-गोरखपुर पार्सल विशेष गाड़ी 05, 07, 09, 11, 13 एवं 15 मई,2020 को काठगोदाम से 07.00 बजे प्रस्थान कर लालकुंआ से 07.40 बजे, रूद्रपुर सिटी से 08.15 बजे, रामपुर से 09.30 बजे, बरेली से 10.40 बजे, लखनऊ से 14.30 बजे, गोण्डा से 16.35 बजे एवं बस्ती से 18.00 बजे छूटकर 19.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। सभी इच्छुक व्यापारियों, संस्थाओं एवं व्यक्तियों से अपील है कि रेलवे प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही इस सुविधा का लाभ उठावें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल 21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
मेषरवि योग के प्रभाव से आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए...
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब