तबाह कर दिया महिला मित्र ने, बचा लीजिए

तबाह कर दिया महिला मित्र ने, बचा लीजिए

गोरखपुर : एसबीआई में कैशियर पद पर कार्यरत एक कर्मचारी को महिला मित्र ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने का भय दिखाकर पहले उसका पैतृक आवास बेचवाकर उस रकम से अपने नाम पर लखनऊ में जमीन खरीदवा ली। इसके बाद करीब एक करोड़ रुपये लेकर हड़प लिए।


अब महिला मित्र अपने पति के साथ मिलकर उससे और रकम की मांग कर रही है। पीड़ित कर्मचारी ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर तिवारीपुर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रंगदारी और जानमाल की धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरोज कुमार भट्टाचार्य ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वर्ष 2014 में वह एसबीआई के सूरजकुंड शाखा में कैशियर के पद पर तैनात थे। बैंक में उनकी एक महिला से मुलाकात हुई। उसने जरूरत बताकर दो हजार रुपये की मांग की। उन्होंने उसे रुपये दे दिए। दूसरे दिन उसने बैंक आकर रुपये वापस कर दिए। इसके बाद वह किसी न किसी बहाने बैंक आकर मिलने लगी। एक दिन उसने अपने घर दावत पर बुलाया। इसके बाद अक्सर बहाना बनाकर उनको अपने घर पर बुलाने लगी। उसने बताया कि उसका पति देश के बाहर रहकर नौकरी करता है।

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

एक दिन वह लखनऊ में जमीन खरीदने का दबाव बनाने लगी। जमीन नहीं खरीदने पर वह दुष्कर्म का केस दर्ज कर फंसाने की धमकी देने लगी। उसके दबाव बनाने पर पास में रुपये नहीं होने पर उन्हें अपना पैतृक मकान 10 नवंबर 2015 को 40 लाख रुपये में बेचना पड़ा। मकान बेचकर मिली रकम से लखनऊ में महिला ने अपने नाम पर जमीन खरीदवाई। उसमें वह गवाह भी बने हैं।

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत

उस जमीन की रकम का भुगतान उसने अपने बैंक खाते से किया। इसके बाद वह फिर जरूरत बताकर रुपयों की मांग करने लगी। इसके अलावा तिवारीपुर स्थित मकान में उससे 19 लाख रुपये लेकर फर्निश में लगवा दिया। इसके साथ वर्ष 2015 से 2019 तक महीने में 15 से 20 हजार रुपये वह किसी न किसी बहाने ले लिया करती थी। मना करने पर ब्लैकमेल करने लगी।

पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर महिला ने धीरे-धीरे रुपये देने की हामी भरी। इसके बाद वह पति के साथ लखनऊ जाकर शिफ्ट हो गई। रुपये के लिए दबाव बनाने पर एक दिन उसने अपने घर बुलाया। आरोप है कि पति के साथ मिलकर जबरन स्टांप पेपर पर रुपये मिलने का हस्ताक्षर करवा लिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पूरी कमाई और पैतृक मकान बेचकर महिला को दे चुका है। अब वह शहर में किराये पर कमरा लेकर रहने को मजबूर है। वह उनके भय से मानसिक तनाव व डिप्रेशन में जीवन व्यतीत कर रहा है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी