स्कूटी से टकराई नीलगाय, सहायक अध्यापिका की मौत ; पति घायल

स्कूटी से टकराई नीलगाय, सहायक अध्यापिका की मौत ; पति घायल

Ghazipur News: सैदपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास नीलगाय से स्‍कूटी टकरा गयी जिससे सवार शिक्षिका की मौत हो गयी। वहीं उनके पति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुबारकपुर निवासी शीला यादव (35) पत्नी वीरेंद्र यादव वर्ष 2015 में से प्राथमिक शिक्षक थी। वह लोहजरा प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक थीं। शुक्रवार को सैदपुर बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की बैठक में शामिल होने के लिए वह जा रही थीं। उनके पति वीरेंद्र स्कूटी से उन्हें छोड़ने जा रहे थे। जैनपुर में अचानक सड़क पर सामने से एक नीलगाय टकरा गयी। घटना में

गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को सीएचसी सैदपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शीला को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरेंद्र का इलाज किया गया। मृतका के 2 पुत्र है। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इधर घटना की सूचना मिलते ही शिक्षकों का सीएचसी पर जमावड़ा लग गया। हर कोई मर्माहत था और परिजनों को सांत्वना दे रहा था।

यह भी पढ़े होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट