Mukhtar Ansari : मिट्टी में दफन हुआ मुख्तार अंसारी, जनाजे में उमड़ा समर्थकों का हुजूम

Mukhtar Ansari : मिट्टी में दफन हुआ मुख्तार अंसारी, जनाजे में उमड़ा समर्थकों का हुजूम

Mukhtar Ansari Death News : माफिया मुख्तार अंसारी का शव पुश्तैनी कब्रिस्तान युसुफपुर के कालीबाग में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार अंसारी के कब्र पर बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भतीजे मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी व बेटा उमर अंसारी इत्यादि ने मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी। मुख्तार की कब्र उसके पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के समीप खोदी गई। इस दौरान कब्रिस्तान के बाहर लोगों का भारी हुजूम रहा। समर्थकों ने मुख्तार जिंदाबाद के नारे लगाए। पत्नी और बेटे अब्बास को छोड़ कर जनाजे में परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए है।

Mukhtar Ansari

माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का जनाजा शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे उठा। मुख्तार अंसारी के आवास से कब्रिस्तान तक हजारों समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा रहा। कब्रिस्तान से पहले घर से 200 मीटर की दूरी मौजूद प्रिंस हॉल मैदान में जनाजे की नमाज पढ़ी गई।कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोगों को जाने की अनुमति थी, इसलिए लोग कब्रिस्तान के बाहर जुटे थे। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्तार के बेटे उमर ने खुद माइक ले लिया। उसने लोगों से पीछे हटने की अपील की, साथ ही लोगों से शांति बनाने की भी अपील की। भारी पुलिस बल और लोगों के हुजूम के बीच मुख्तार अंसारी को दफन कर दिया गया। वहीं शव यात्रा में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Mukhtar Ansari

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

जब बेटे ने दिया मूछों को ताव...
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें बेटा पिता मुख्तार की मूछों को ताव देता नजर आ रहा है। नम आंखों से उमर अंसारी ने अपने पिता की मूंछों को आखिरी बार ताव दिया। दरअसल मुख्तार अंसारी को बड़ी मूछों का बहुत शौक था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद