मम्मी को कभी तकलीफ न होने देना... आत्महत्या से पहले युवक ने गर्लफ्रेंड के लिए भी छोड़ा मैसेज

मम्मी को कभी तकलीफ न होने देना... आत्महत्या से पहले युवक ने गर्लफ्रेंड के लिए भी छोड़ा मैसेज

गाजियाबाद : दीदी अब हम नहीं रहना चाहते हैं। मम्मी को अपने साथ में रखिएगा। दुखी न रहने देना। अब हम नहीं रहेंगे और मम्मी को कभी तकलीफ न होने देना, इसका ध्यान रखना। प्रेमिका का नाम लिखकर 'मुझे माफ कर देना और तुम शादी कर लेना।' जीजा अगर मैं मर गया तो मुझे अपने गांव लेकर जरूर चलिएगा। गुडबाय। इन्हीं शब्दों को कागज के टुकड़े पर लिखकर गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला।

दीदी और प्रेमिका के लिए मार्मिक अंदाज में लिखे सुसाइड नोट में युवक ने अपनी आखिरी इच्छा तो लिखी, लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं की। मूलरूप से थाना पारू जिला मुजफ्फरपुर बिहार के गांव कटवाड़ा निवासी 25 वर्षीय कुंदन कुमार ठाकुर नंदग्राम थानाक्षेत्र के बनवारी नगर में ओमपाल यादव के मकान में किराये पर रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुंदन ने मंगलवार को अपने कमरे में पंखे से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है।  

पुलिस के मुताबिक मौके से मिले सुसाइड नोट को कुंदन ने बिहार की अपनी मूलभाषा में लिखा है। उसने लिखा कि दीदी अब हम नहीं रहना चाहते हैं। मम्मी को अपने साथ में रखिएगा। दुखी न रहने देना। अब हम नहीं रहेंगे और मम्मी को कभी तकलीफ न होने देना, इसका ध्यान रखना। कुंदन ने प्रेमिका का नाम लिखकर लिखा है, मुझे माफ कर देना और तुम शादी कर लेना। कुंदन ने अंतिम इच्छा में लिखा कि जीजा अगर मैं मर गया तो मुझे अपने गांव लेकर जरूर चलिएगा। अंत में उसने गुडबाय लिखा है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि कुंदन एक लड़की के साथ प्यार में था। सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। अंदेशा है कि प्रेमिका से अनबन होने पर उसने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...