दर्दनाक Road Accident : मां की मौत, बेटी का जन्म ; कांपा लोगों का कलेजा

दर्दनाक Road Accident : मां की मौत, बेटी का जन्म ; कांपा लोगों का कलेजा

फिरोजाबाद। मां के गर्भ में 9वां महीना पूरा कर रही नवजात ने आंखें खोली, उसी वक्त उसकी मां की आंखें हमेशा के लिए मुंद गयी। मां खून से सनी हुई पड़ी थी, जबकि नवजात किलकारियां भरने लगी। नारखी थाना क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक घटना को देख लोगों का कलेजा कांप गया।

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली निवासी राजू की पत्नी कामिनी (26) करीब आठ महीने की गर्भवती थी। रामू उसे लेकर बाइक से फिरोजाबाद के कोटला फरिहा स्थित उसके मायके जा रहा था। नारखी थाना क्षेत्र के गांव बरतरा के पास गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में रामू की बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी कामिनी गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू लदे डंपर ने कामिनी को कुचल दिया। घटना में कामिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके गर्भ से शिशु सही सलामत बाहर आ गया। घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी देखा उसका कलेजा कांप गया। पुलिस ने नवजात शिशु को अस्पताल तथा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।हादसे के बाद कामिनी की ससुराल और मायके में कोहराम मच गया है। उसके पति का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Tags: Firojabad

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश