गाजीपुर में फिर मिले 4 कोरोना संक्रमित, Active केस आठ

गाजीपुर में फिर मिले 4 कोरोना संक्रमित, Active केस आठ


गाजीपुर। जिले में लगातार कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली और मुंबई से आए चार और प्रवासियों के कोरोना पॉजिटिव होने से हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रशासन एहतियात के साथ सतर्कता और बढ़ाने की जुगत में है। गुरुवार की सुबह चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वही, बुधवार को भी दो की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी थी। इस तरह यहां प्रवासी कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को उपचार के लिए वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है। इस संबंध में कोरोना नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली का एक और मुंबई के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब संक्रमित प्रवासियों की संख्या आठ हो चुकी है। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जोसी मौर्य ने भी की है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट