फूड प्वाइजनिंग से दुल्हन की बहन समेत दर्जनों लोग बीमार

फूड प्वाइजनिंग से दुल्हन की बहन समेत दर्जनों लोग बीमार

UP News : संभल जिले में जुनाबई थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में बारात में फूड प्वाइजनिंग से दुल्हन की बहन समेत दर्जनों लोग बीमार हो गए। एक-एक कर लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गया। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाराती अपने वाहनों में बैठकर चले गए। कई रोगी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी धर्मवीर की बेटी प्रीती की शनिवार रात रजपुरा क्षेत्र के गांव ब्यौरा से बारात आई थी। दूल्हा डीपी समेत सभी बारातियों और घरातियों ने दावत में खाना खाया। देर रात एक-एक कर लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। एक के बाद एक 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनाबई में भर्ती कराया गया है जबकि 50 से अधिक रोगियों का प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार कराया जा रहा है।

सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विराश यादव ने बताया कि 14 रोगियों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। सभी की हालत सही है। सीएचसी जुनाबाई पर दुल्हन की बहन इंग्लेश और दूल्हे की बहन तानया, विशपाल, नत्थू, उरमान, बबलू, सोनपाल, चंद्रकली, संध्या समेत 14 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित