प्यार में बदली शराबी पतियों से तंग दो महिलाओं की Instagram पर हुई दोस्ती, मंदिर में शादी कर बोली- 'अब उन्हें...'

प्यार में बदली शराबी पतियों से तंग दो महिलाओं की Instagram पर हुई दोस्ती, मंदिर में शादी कर बोली- 'अब उन्हें...'

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया में गुरुवार को दो शादीशुदा महिलाओं ने मंदिर में शादी कर ली। महिलाओं का कहना है कि उनके पति हर रोज प्रताड़ित करते थे। इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से दोस्ती हो गई। छह साल तक एक-दूसरे के संपर्क में रहीं, इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। गुरुवार को मंदिर में एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर बोली अब उन्हें कोई दूर नहीं कर सकता।

यह प्रेमी जोड़ा शादी कर वापस लौट रहा था तो कुछ लोगों की नज़र पड़ी। दोनों कैमरे के सामने आयी तो अपनी पीड़ा और प्रेम कहानी बता डाली की वे जनम जन्म साथ रहेंगे। उन्हें कोई अलग नही कर सकता। यह मामला गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र का है। दोनों महिलाएं इसी क्षेत्र की रहने वाली हैं।

महिलाओं का आरोप है कि उनके पति प्रताड़ित करते थे। एक महिला का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ रोज मारपीट करता था। उसके चार बच्चे भी हैं। रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर मायके आकर रहने लगी थी। वहीं दूसरी महिला ने कहा कि उसका पति भी शराब पीता था और उस पर बेवजह शक करता था, जिसके चलते उसने पति को छोड़ दिया।

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

इसी दौरान दोनों महिलाएं इंस्टाग्राम पर जुड़ गईं और दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ने एक-दूसरे से अपनी-अपनी पीड़ा साझा की। धीरे-धीरे दोनों महिलाओं की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों छिप-छिपाकर एक-दूसरे से मिलती रहीं। यह सिलसिला करीब छह साल तक चला। इसके बाद दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं।

यह भी पढ़े बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार

23 जनवरी को दोनों महिलाएं गोरखपुर से देवरिया के रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंच गईं। यहां मंदिर में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों का कहना है कि वे अब साथ रहेंगी। उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता। उनके पास फिलहाल कोई मकान तो नहीं है, लेकिन वे किराए पर मकान लेकर एक नई जिंदगी शुरू करेंगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट