फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने किया बर्खास्त

फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने किया बर्खास्त

देवरिया। कूटरचित दस्तावेज पर नौकरी कर रही सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अगया की प्रधानाध्यापक रीता यादव को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। बीएसए ने यह कार्रवाई एसटीएफ की जांच में पुष्टि होने के बाद की है। 

यह भी पढ़ें : बलिया में एक शिक्षक ऐसा भी : ग्रीष्मावकाश में अपनाया यह नवाचार, चर्चा हर जुबां पर

प्राथमिक विद्यालय अगया पर तैनात प्रधानाध्यापक रीता यादव का सर्टिफिकेट फर्जी होने की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच एसटीएफ ने की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के बीए वर्ष 2000 का जो प्रमाण पत्र लगाया गया है, वह रीता का नहीं अशोक कुमार गुप्ता का है। वहीं, बीएड 2003 का प्रमाण पत्र रीता कुमारी के नाम से पाया है। जांच में फर्जीवाड़ा की पुष्टि होने पर बीएसए संतोष कुमार राय ने बुधवार को प्रधानाध्यापक रीता यादव को बर्खास्त कर दिया। रीता भदिला गांव की रहने वाली है। बीएसए ने बर्खास्त प्रधानाध्यापक रीता यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students