34 वर्ष बाद फैसला : यूपी पुलिस के सिपाही को चार साल की सजा

34 वर्ष बाद फैसला : यूपी पुलिस के सिपाही को चार साल की सजा

लखनऊ : गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर थाने में पीटने और भ्रष्टाचार में सिपाही दोषी अशोक कुमार दुबे को विशेष न्यायाधीश पीसी एक्ट श्याम मोहन जायसवाल ने दोषी करार दिया है। सिपाही को चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा के साथ-साथ 21 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

34 वर्ष बाद आए इस फैसले में वादी प्रेम नारायन वर्मा ने तत्कालीन सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगंज के सामने पेश होकर शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया था कि उन्होंने बड़ा चांद गंज में एक मकान खरीदा था, जिसमें दो किराएदार रह रहे थे। मकान को खाली नहीं कर रहे थे।

21 जुलाई 1991 को एक किरायेदार ने थाना अलीगंज के सिपाही अशोक कुमार दुबे व विदेश कुमार सिंह से मिलकर उनके भतीजे को थाने में जबरन बंद कराकर पिटाई कराई, जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। जब वह अपने भतीजे की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी करने गया तो दोषी सिपाहियों ने उन्हें भी मारा पीटा तथा दोनों को थाने से छोड़ने के लिए पांच हजार रुपये ले लिए। 

यह भी पढ़े 14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

इस मामले मे दोषियों को बचाने के लिए थाना अलीगंज के विवेचक ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी। जिससे असंतुष्ट होकर वादी ने अंतिम रिपोर्ट के विरुद्ध न्यायालय में प्रोटेस्ट प्रार्थना-पत्र दाखिल किया। जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर आरोपियों के विरुद्ध सुनवाई प्रारंभ की। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी विदेश कुमार सिंह की मृत्यु हो जाने के कारण उसका वाद समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़े सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत