डॉक्टर पति के साथ थाईलैंड घुमाने गई पत्नी की होटल के बाथटब में मिली लाश

डॉक्टर पति के साथ थाईलैंड घुमाने गई पत्नी की होटल के बाथटब में मिली लाश

Lucknow News : डॉक्टर पति के साथ थाईलैंड घूमने गई प्रियंका शर्मा (32) की मौत होटल में संदिग्ध हालात में हो गई। 8 जनवरी को तड़के तीन बजे डॉ. पति आशीष ने ससुर को फोन कर प्रियंका की बॉथटब में डूबने से मौत की सूचना दी। यही नहीं, पत्नी का शव छोड़कर आशीष 10 जनवरी को बेटे के साथ देश लौट आया। मामले में प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने पीजीआई थाने में दामाद पर बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना के एल्डिको सौभाग्यम निवासी प्रियंका शर्मा के पिता का आरोप है कि दामाद ने अपने पेशे का फायदा उठाते हुए जहरीली दवा खिलाकर बेटी की हत्या कर दी। वहीं, पुलिस प्रियंका की लाश आने का इन्तजार कर रही हैं, ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सकें। प्रियंका के पिता ने बताया कि 2017 में उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आशीष उनकी बेटी को परेशान करता था। उसके अन्य महिलाओं से भी नाजायज संबंध थे, जिसका प्रियंका विरोध करती थी। इस पर डॉ आशीष प्रियंका का मानसिक शोषण करता था

बता दें कि प्रियंका पटना एम्स में अकाउंट विभाग में तैनात थी, जबकि पति डॉ आशीष उरई मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट हैं। 2017 में दोनों ने लव मैरिज की थी। 2021 में दोनों का एक बेटा हुआ। पिता सत्यनारायण ने बताया कि आशीष ने 8 जनवरी को सुबह फोन कर बताया कि प्रियंका की बाथटब में डूबकर मौत हो गई है। इसके बाद बेटी के शव को वहीं छोड़कर आशीष लौट आया। पिता के मुताबिक बेटी ने 7 जनवरी को फोन कर बताया था कि आशीष ने कुछ खिलाया है, जिससे उसे होश ही नहीं था। फिर मौत की खबर मिली। 

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क