बलिया में रेलवे स्टेशन के पास बागीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बलिया में रेलवे स्टेशन के पास बागीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना अन्तर्गत सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से सटे उपाध्यायपुर गांव के बगीचे में बुधवार की सुबह आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर सैकड़ों लोग जमा हो गये। मृतक की पहचान सारामानपुर दरभंगा बिहार निवासी विजय शर्मा (40) के  रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज सुरेमनपुर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के जेब से मिले मोबाइल फोन से उसके घर के पता की जानकारी हुई है। उसके जेब में नासिक रोड से दरभंगा का ट्रेन टिकट भी प्राप्त हुआ है। इससे लग रह है कि उक्त युवक दरभंगा का ही निवासी है।

बता दे कि संदिग्ध परिस्थितियों में स्कार्फ के सहारे आम के पेड़ से लटकता शव देख ग्रामीण परेशान हो गये। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किया, किंतु किसी ने उसकी पहचान नहीं की। तलाशी लेने पर उसके जेब में मोबाइल फोन मिला, जो स्विच ऑफ हो गया था। मोबाइल फोन चार्ज होने के बाद पुलिस ने उस मोबाइल से फोन किया तो पता चला कि यह मोबाइल विजय शर्मा  है, जो नासिक रोड में रहकर नौकरी करते थे।

घर आते समय कैसे आम के बगीचे में पहुंचा। विजय का शव पेड़ से कैसे लटकता हुआ मिला। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि उक्त युवक घर आ रहा था, जिसे लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से उतार कर हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया होगा। जेब में मिले मोबाइल फोन से बात करने पर उसके परिजनों ने फोन रिसीव किया और बताया कि वह शव विजय शर्मा निवासी सरमानपुर दरभंगा का है। वहीं पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया उक्त युवक ने आत्महत्या कर लिया है, किंतु उसकी जांच हो रही है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनो को बुलाया गया है। उनके आने पर कुछ स्पष्ट हो सकेगा। जांच में मृतक के मोबाइल फोन का भी सहारा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट