नहर में मिला परिषदीय शिक्षक का शव, हत्या का आरोप

नहर में मिला परिषदीय शिक्षक का शव, हत्या का आरोप

मेजा : यमुनापार में करछना थाना क्षेत्र के कौवा गांव निवासी लापता परिषदीय शिक्षक सुनील कुमार गौड़ का दूसरे दिन नहर में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृत शिक्षक के चेहरे पर चोट के निशान थे। भाई ने हत्या का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

कौवा गांव निवासी 43 वर्षीय सुनील कुमार गौड़ पुत्र बच्चा गौड़ कौंधियारा थाना के सेमरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। परिजनों के अनुसार, वह कोरांव के नेवादा शाहपुर निवासी बाबा आदिवासी के बुलावे पर खेतीबाड़ी का हिसाब करने गुरुवार की दोपहर घर से निकले थे। नेवादा शाहपुर गांव पहुंचे थे तो उनसे एक बार बात हुई थी। कुछ देर बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। अनहोनी की आशंका जताते हुए सुनील के घरवाले करछना थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को सूचना दी। लेकिन उन्होंने मामला मेजा और कोरांव थाने का बताते हुए वहां तहरीर देने की बात कही।

शुक्रवार की दोपहर में दर्जनभर लोग शिक्षक की गुमशुदगी की तहरीर देने मेजा थाने पहुंचे। लापता शिक्षक का पता लगाने की मांग की। इस दौरान दोपहर तीन बजे ललई का पूरा बसहरा गांव के सामने स्थित नहर में युवक का शव मिलने की सूचना मिली तो परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त शिक्षक सुनील कुमार गौड़ के रूप में की।

यह भी पढ़े बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

शिक्षक के भाई सुशील ने बाबा आदिवासी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसीपी मेजा रवि गुप्ता ने कहा कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, कौवा गांव में मातम छाया है। पत्नी रागिनी गौड़, बेटे अंश और बेटी अंशिका की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। वहीं, साथी के मौत की खबर मिलते ही तमाम शिक्षक भी घर पहुंचे।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद