CM योगी का बड़ा फैसला : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द

CM योगी का बड़ा फैसला : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द

UP Police Constable Exam : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती रद्द करके योगी सरकार ने लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। पेपर लीक के दावों के बाद लाखों अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने और दोबारा एग्जाम की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द करने के साथ ही 6 महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि 17 और 18 फरवरी को हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की जांच के आधार पर शासन ने इसे रद्द करने का निर्णय लिया है। साथ ही भर्ती बोर्ड UPPRPB को निर्देश दिया है कि जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई है, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। मामले की जांच STF से कराए जाने का भी फैसला लिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद