बेकाबू पिकअप ने मचाया कोहराम, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

बेकाबू पिकअप ने मचाया कोहराम, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार की सुबह किनारे बैठे बारातियों को पिकअप ने रौंद दिया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा भरतकूप थाना क्षेत्र अंतर्गत रौली कल्याणपुर में हुआ। आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया है। मौके पर पहुंचे चित्रकूट डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी अतुल शर्मा पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

शुक्रवार को रौली कल्याणपुर के रहने वाले राजबहादुर की बहन की शादी थी। बारात बांदा के देहात कोतवाली के जारी गांव से आई थी। शनिवार की सुबह घर पर वैवाहिक रस्में चल रही थीं। राजबहादुर के घर के बाहर लड़की और लड़के पक्ष के लोग बैठे थे। इसी बीच, टमाटर से लादी बेकाबू पिकअप ने 8 लोगों को रौंद दिया। इसमें नरेश पुत्र शिवरतन निवासी जारी, अरविंद पुत्र नथुआ निवासी जारी, रामरूप पुत्र प्यारेलाल निवासी जारी, छक्का पुत्र मातादीन निवासी जारी, सोमदत्त पुत्र रोली प्रताप निवासी कोहारी थाना पहाड़ी की मौत हुई है। वहीं जिला अस्पताल में भानु प्रताप की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे पर झांसी मिर्जापुर मार्ग में जाम लगा दिया। वहीं, घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट