शैक्षिक भ्रमण से लौट रही बच्चों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, दो दर्जन गंभीर

शैक्षिक भ्रमण से लौट रही बच्चों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, दो दर्जन गंभीर

Barabanki school bus accident News : यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ चिड़ियाघर पिकनिक मनाने गए सूरतगंज कंपोजिट स्कूल हरक्का के बच्चों की बस देवा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 4 की मौत हो गई, जबकि हादसे में 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन की टीम स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं, सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूरतगंज कस्बे में कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक लखनऊ चिड़ियाघर और अन्य पर्यटन स्थलों पर बच्चों को शैक्षिक यात्रा पर लेकर गए थे। वहां से सभी बच्चों को लेकर बस चालक वापस लौट रहा था। बस बाराबंकी जनपद के देवा थाना क्षेत्र के सलारपुर में पहुंची थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया।पुलिस मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इस हादसे में घायल अन्य बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों का जमावड़ा घटनास्थल पर लग गया। घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है। बच्चों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश