बसपा की 5वीं सूची जारी : बलिया, गाजीपुर व वाराणसी समेत 11 लोकसभा प्रत्याशी घोषित

बसपा की 5वीं सूची जारी : बलिया, गाजीपुर व वाराणसी समेत 11 लोकसभा प्रत्याशी घोषित

Lucknow News : बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने लोक सभा चुनाव में प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी की है। सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने वाराणसी में भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। वाराणसी से अतहर जमाल लारी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को भी मायावती ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 

बसपा की 5वीं लिस्ट में बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज वर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडेय, बांदा से मयंक द्विवेदी, डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव और गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह को उतारा है। बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को जौनपुर से टिकट दिया है। इसके अलावा मैनपुरी सीट पर मायावती ने अपना प्रत्याशी बदला है। यहां बसपा ने गुलशन देव का टिकट काटकर अब शिव प्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है। 

IMG-20240416-WA0029

यह भी पढ़े बलिया में पत्नी पर खूनी वार, सनकी पति गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल