बीएसए ने दो शिक्षिकाओं को किया सस्पेंड, ये है पूरा मामला

बीएसए ने दो शिक्षिकाओं को किया सस्पेंड, ये है पूरा मामला

UP News : उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद के एक कन्या प्राथमिक विद्यालय में एक सप्ताह पहले प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच हुई मारपीट की घटना में बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

तालबेहट के पवा गांव में संचालित कन्या प्राथमिक विद्यालय में 30 जुलाई को प्रभारी प्रधानाध्यापक शोभना सिंह और सहायक अध्यापक कामिनी विश्वकर्मा के बीच हुए विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। उक्त घटना की जांच एबीएसए तालबेहट समर सिंह को सौंपी गई। एबीएसए ने विद्यालय पहुंचकर यहां तैनात कर्मचारियों और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के बयान दर्ज किए। जांच में प्रकाश में आया कि 30 जुलाई को कामिनी विश्वकर्मा के कक्षा कक्ष का पंखा नहीं चल रहा था। जबकि, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अपने कक्ष में पंखे की हवा में बैठी थी और फोन पर बात कर रही थी। जब इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पास पंखा न चलने की सूचना भेजी गई तो उन्होंने बच्चों को भगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट हो गई।

जांच अधिकारी ने दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए रणवीर सिंह ने प्रधानाध्यापक शोभना सिंह और सहायक अध्यापक कामिनी विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी बार को जांच अधिकारी नामित करते हुए जल्द जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट