बीएसए ने सहायक अध्यापिका को किया सस्पेंड

बीएसए ने सहायक अध्यापिका को किया सस्पेंड

बाराबंकी : शिक्षा क्षेत्र हैदरगढ़ के प्राथमिक विद्यालय रामपुर बारा की सहायक अध्यापिका ने पर्स से 200 रुपये गायब होने पर कमरा बंद कर कक्षा तीन से पांच तक के लगभग 50 बच्चों की पिटाई कर दी। परिजनों की शिकायत पर बीएसए ने मामले की जांच बीईओ से कराई। जांच में दोषी मिली शिक्षिका को बीएसए ने सस्पेंड कर दिया है। 

रामपुर बारा प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका सपना जायसवाल के पर्स से में 11 जुलाई को दो सौ रुपये गायब हो गए थे। इससे भड़की शिक्षिका ने कक्षा तीन, चार व पांच के करीब 50 बच्चों को एक कमरे में बंद कर फंटी से पीटा था। घटना के समय प्रधानाध्यापिका पुष्पा देवी भी विद्यालय में मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने बच्चों की पिटाई का कोई विरोध नहीं किया।

छुट्टी के बाद घर पहुंचे बच्चों ने इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से की। आक्रोशित अभिभावकों ने मामले की शिकायत बीईओ व पुलिस से की। 12 जुलाई को बीएसए ने इसकी जांच बीईओ सुनील कुमार को सौंपी। जांच के दौरान शिक्षिका ने अभिभावकों से क्षमा याचना भी की थी, लेकिन इससे उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। बीएसए ने अध्यापिका को निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

यह भी पढ़े दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट