प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत ; युवती रेफर

प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत ; युवती रेफर

UP News : सुल्तानपुर में जहर खाकर जान देने की कोशिश करने वाले प्रेमी-प्रेमिका को गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लड़की को जिला अस्पताल अम्बेडकर नगर रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। घटना दोस्तपुर थानाक्षेत्र की है।

थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीलमपुर निवासी भारतलाल निषाद (20) एक प्राइवेट कॉलेज में गाड़ी चलाता था। उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक बीस वर्षीय छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। बताया जा रहा है दोनों के मध्य प्रेम प्रसंग चलते हुए तीन साल हो गए थे। इसी बीच भारत लाल की प्रेमिका शादी करने की जिद करने लगी। तब भारत ने अपने भाई की शादी हो जाने के बाद शादी करने की बात कही। मंगलवार को दोनों के घरों तक मामला पहुंच गया। दोनों परिवार के लोगों ने लड़के लड़की पर सख्ती की, तभी रात में दोनों घर से निकलकर भीलमपुर में तालाब के पास एक साथ जहर खा लिया। परिजन रात भर दोनों की खोजबीन करते रहे।

बुधवार सुबह खेत जोतने गए ट्रैक्टर चालक ने दोनों को तड़पते देखा तो परिजनों को सूचना दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया, जहां भारतलाल निषाद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम के बगैर शव लेकर घर गए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, लड़की की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर किया। हालांकि लड़की के परिवार वाले उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर गए हैं। सूत्रों की माने तो बुधवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने वाले थे।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक