4 और 5 मार्च को रहे सतर्क : रसड़ा-रतनपुरा-इन्दारा स्टेशनों के मध्य दूसरी रनिंग लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन, निरीक्षण संग होगा स्पीड ट्रायल

4 और 5 मार्च को रहे सतर्क : रसड़ा-रतनपुरा-इन्दारा स्टेशनों के मध्य दूसरी रनिंग लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन, निरीक्षण संग होगा स्पीड ट्रायल

बलिया/वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का क्रम निरन्तर जारी है। इसी क्रम में इन्दारा-शाहगंज दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत रसड़ा-रतनपुरा-इन्दारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के तहत दूसरी रनिंग लाइन का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। 04 एवं 05 मार्च, 2024 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर सर्किल प्रणजीव सक्सेना इस नई दोहरीकृत रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। इस रेल खण्ड का पूरी गति से स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण, मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने रेल प्रशासन की ओर से आमजन से अनुरोध है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत रेल लाइन पर न तो स्वयं जायें, न ही अपने पशुओं को रेलपथ पर जाने दें। सतर्क रहें। नई रेल पटरी पर जाना खतरनाक हो सकता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे