मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी की सड़क हादसे में मौत

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी की सड़क हादसे में मौत

बस्ती। लखनऊ जा रहे मोतीलाल सिंह (ओएसडी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय-गोरखनाथ मंदिर/ पूर्व उपजिलाधिकारी चौरीचौरा) की मौत शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में हो गई। हादसे में ओएसडी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। गुरु गोरखनाथ अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोती लाल सिंह के निधन पर शोक प्रगट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मोतीलाल सिंह का स्थायी निवास आजमगढ़ का  बुढ़नपुर गांव था। वह गोरखपुर में सिविल लाइंस (निकट एसपी सिटी आवास, सहारा प्रेस के बगल) में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह चार बजे गुरु श्री गोरक्षनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 6.30 बजे के लगभग में इनका निधन हो गया। पत्नी वीना सिंह को बीआरडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मोतीलाल सिंह योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी ओएसडी थे। दूसरे कार्यकाल में भी जिम्मेदारी मिली थी। गोरखनाथ मंदिर परिसर में ही मुख्यमंत्री का कैम्प कार्यालय बना है, जहां जन सामान्य निवारण अधिकारी के पद पर जनता की समस्या सुनते थे।

Tags: Basti

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students