स्कूल में टॉयलेट साफ करते दिखी छात्राएं, वीडियो वायरल

स्कूल में टॉयलेट साफ करते दिखी छात्राएं, वीडियो वायरल

UP News : बरेली में दमखोदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गरगईया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल की बच्चियों के हाथ में किताब नहीं, एक के हाथ में झाड़ू और दूसरी के हाथ में बाल्टी दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि यूनिफॉर्म पहनी दो छात्राएं टॉयलेट साफ कर रही हैं।छात्राओं का कहना है कि प्रधानाध्यापक के कहने पर वह लोग यह काम कर रहे हैं। बीएसए ने वीडियो वायरल होते ही इसका संज्ञान लिया और जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को पठन-पाठन के लिए भेजते हैं मगर कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। सोशल मीडिया पर गरगईया स्कूल का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्राएं शौचालय साफ कर रहीं हैं। एक छात्रा के हाथ में झाड़ू है तो दूसरी पानी डालने के लिए बाल्टी पकड़े हुए है। दोनों छात्राएं टॉयलेट साफ करती दिख रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने छात्राओं से ऐसा करने से मना किया। जब उसने पूछा कि तुम लोग सफाई क्यों कर रही हो तो छात्रा ने उत्तर दिया कि बड़े सर यानी कि प्रधान अध्यापक हैदर अली के कहने पर वह लोग सफाई कर रही हैं। उन्होंने यहां सफाई करने को कहा था और यह भी कहा था कि अभी सफाई के काम को चेक भी करेंगे। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़े 27 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का राशिफल

बीएसए के पास भी इसकी जानकारी पहुंची। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए संजय सिंह ने बीईओ दमखोदा से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में रिपोर्ट आने के बाद आरोपी हेड के खिलाफ शिकायत दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में मिला युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से मांगा सहयोग

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे