बलिया : किराये के कमरे में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : किराये के कमरे में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराये की मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

बताया जा रहा है कि चंदौली जिले के सैईदराजा थाना क्षेत्र अंर्तगत नौबतपुर गांव निवासी विशाल सैनी (22) पुत्र सुनील सैनी बलिया शहर के आंनद नगर मुहल्ले में राजीव चौरसिया की मकान में किराए पर अपनी मां सरिता देवी व बहनों के साथ रहता था। मृतक की मां सरिता देवी कैशपार स्माल फाइनेंस मे मैनेजर के पद पर कार्यरत बतायी जा रही है। वही मृतक के पिता वाराणसी मे सेक्युरिटी गार्ड की नौकरी करते है। युवक ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। परिजन आने के लिए बोले है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students